फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोलन में अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू, पुलिस ने किए चालान, दी हिदायत

Wed, 06 Dec 2023 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सोलन जिला मुख्यालय की सड़कों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू हो गई है। जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार सुबह मालरोड पर अवैध अतिक्रमण हटाया। पहले दिन कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण न करने की हिदायत दे दी गई है। जबकि आगामी दिनों में नियम की पालना न करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान मालरोड पर दोनों और खड़े अवैध दोपहिया वाहनों को भी हटाया गया। पुलिस की ओर से चालान भी किए गए हैं। उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर की अगुवाई में तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। साथ ही मौके पर नाप-नपाई भी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें