फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चौगान में क्रिकेट खेलते समय गेंद बाहर खड़ी टैक्सी में लगी, जमकर हुआ हंगामा

Krishan Singh Updated Wed, 25 Feb 2026 06:51 PM IST

ऐतिहासिक चौगान में क्रिकेट खेलते समय जैसे ही बल्लेबाज ने शॉट लगाया तभी गेंद उछलकर बाहर सड़क किनारे खड़ी टैक्सी पर लगी। नई गाड़ी के बोनट पर गेंद लगने से डेंट पड़ गया। इसके बाद टैक्सी संचालकों व खिलाड़ियों के बीच विवाद होगा। काफी देर तक मौके पर दोनों गुटों की भीड जुटी रही। उधर, जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐतिहासिक चौगान मैदान में दिन के समय खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। अलग-अलग प्रकार के खेल यहां खेले जाते हैं। खासकर क्रिकेट के शौकीन खिलाड़ी सबसे अधिक यहां देखने को मिलते हैं। क्रिकेट खेलते समय गेंद अचानक बाहर खड़ी नई टैक्सी पर लग गई। इसके बाद टैक्सी संचालकों ने विरोध जताया। काफी देर तक खिलाडियों व टैक्सी संचालकों के बीच बहस होती रही। काफी तनाव भी देखने को मिला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को शाति किया। हालांकि किसी की तरफ से मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। उधर, मांग उठाई जा रही है कि मैदान के चारों तरफ जाली लगाई जाए ताकि गेंद मैदान से बाहर न जाए। कईं बार गेंद बाहर राहगीरों आदि को लगती है। इससे बड़ा हादसा होने का भय भी बना रहता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें