सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल नाहन में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें वर्ष भर में हुई शैक्षणिक व दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में सोसायटी के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि सोसायटी के सचिव परितोष चौहान, स्कूल की निदेशक डॉ. आशिमा राघव व मुख्य अध्यापिका मीनाक्षी विशेष रूप से मौजूद रही। इन सभी ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिक्षक जागृति मोहिल, रीना शर्मा, रितिका ठाकुर, पिंकू ठाकुर, नेहा ठाकुर, कल्पना राणा, ईशा भारद्वाज, अंबिका सेमवाल, उर्वशी शर्मा, सुनीता गौतम व सिमरन ठाकुर मौजूद रहीं।