फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुधियाना में हुआ खेलों का आगाज

Krishan Singh Updated Sat, 27 Sep 2025 12:31 PM IST

संगडाह जोन की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के विद्यार्थियों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शनिवार को राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुधियाना में शुभारंभ हुआ। खेलकूद प्रतियोगिताओं के जोन प्रभारी कपिल मोहन ठाकुर ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में संगड़ाह जोन के 18 विद्यालय भाग ले रहे हैं। इनमें से 13 विद्यालयों के 150 छात्र लुधियाना में पहुंच चुके हैं और उनका ट्रायल के माध्यम से ही आज जोन स्तर पर जिला स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्राएं 28 सितंबर को पहुंचेगी और उनका ट्रायल 29 सितंबर को करवाया जाएगा। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुधियाना की विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सिंपल ठाकुर ने किया गया। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव ईश्वर चंद शर्मा, संगड़ाह जॉन के खेलकूद प्रभारी कपिल मोहन ठाकुर, देवपाल सिंह, जोगेंद्र चौहान, दिनेश शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों से आए हुए खेल प्रशिक्षक समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें