फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: भूर्शिंग महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का ग्रहण किया प्रसाद

अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Nov 2025 04:46 PM IST

पच्छाद उपमंडल के आराध्य देव भूर्शिंग महादेव मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा नैनाटिक्कर पंचायत के मछाडी गांव की विद्या देवी ने विश्व शांति एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए दिया था। संक्रांति के अवसर पर पच्छाद उपमंडल सहित हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भूर्शिंग महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन अत्री ने बताया कि पच्छाद उपमंडल के लोगों और मंदिर कमेटी द्वारा प्रत्येक रविवार को यहां पर भंडारे का आयोजन किया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें