आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में प्री दिवाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक ने दिवाली पर्व को लेकर दिव्यांग बच्चों की ओर से डीएड प्रशिक्षुओं की मदद से तैयार की गई प्रदर्शनी का भी जायजा लिया। उन्होंने उनकी प्रतिभा को सराहा। इस अवसर पर दिव्यांग व डीएड प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।