स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत मंगलवार से नाहन में आशा कार्यकर्ताओं के लिए इमरजेंसी देखभाल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में डॉ. तान्या अग्रवाल और सीएचओ अदिति ने आशा कार्यकर्ताओं को इमरजेंसी की स्थिति में किस तरह मरीज को प्राथमिक उपचार दिया जाए, इस बारे में विस्तार से बताया। डॉ. तान्या अग्रवाल ने बताया कि 6 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में धगेड़ा खंड की करीब 90 आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।