नाहन। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के सुरक्षा कर्मचारियों और मेडिकल स्टाफ की ओर से बुधवार को महादेव के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा नाहन के टीबी वार्ड के समीप स्थित शिव मंदिर में लगाया गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के स्टाफ, सुरक्षा कर्मचारियों, प्रशिक्षु चिकित्सकों, जीएनएम और नर्सिंग स्कूल की छात्राओं समेत आसपास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर संचालक पंडित केके शर्मा और मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा सुपरवाइजर प्रभा ठाकुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मचारियों और स्टाफ की ओर से यहां हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है।