फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: 59 स्कूल बंद होने पर कांग्रेस सरकार पर बरसे डॉ. राजीव बिंदल, विकास रोकने का लगाया आरोप

Ankesh Dogra Updated Thu, 16 Jul 2026 04:24 PM IST

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर सिरमौर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक संस्थानों को बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय संस्थानों पर ताले लगाने में लगी है। उन्होंने दावा किया कि इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों की जनता पर पड़ रहा है। मीडिया को जारी बयान में डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्ष 2022-23 में 6, वर्ष 2023-24 में 12, वर्ष 2024-25 में 29 और वर्ष 2025-26 में 12 सरकारी स्कूल बंद किए गए। उनके अनुसार अब तक जिले में कुल 59 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर जिले के कांग्रेस नेता चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार केवल स्कूल ही नहीं, बल्कि अन्य सार्वजनिक संस्थानों को भी बंद कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पशु औषधालयों और पटवार सर्कलों के बंद होने से लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। डॉ. बिंदल ने यह भी आरोप लगाया कि त्रिलोकपुर, सैनवाला-मुबारिकपुर और पंजाहल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बंद कर दिए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास की बजाय "तालाबंदी की सरकार" बन गई है। साथ ही दावा किया कि जनता इन फैसलों का जवाब आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें