फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाहन में निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई के लिए अभियान

अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Feb 2025 04:32 PM IST

सतगुरु बाबा हरदेव सिंह के जन्मोत्सव पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से अमृत प्रोजेक्ट के तहत देश भर में जल स्रोतों की सफाई के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने नाहन में दो बावडिय़ों की सफाई की। संत निरंकारी मिशन के प्रचारक विकास अग्रवाल ने बताया कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह के जन्मोत्सव पर देशभर में आज करीब 1600 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन नाहन द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आवाह्न पर जल स्रोतों की सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 8 से 10 बजे तक शिमला रोड स्थित पार्किंग के साथ दो बांवडिय़ों की सफाई की गई। इस सफाई अभियान में दो दर्जन से अधिक मिशन से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें