फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: बेचड़ का बाग स्कूल के विद्यार्थियों ने नौणी विश्वविद्यालय का भमण किया

Krishan Singh Updated Tue, 28 Oct 2025 05:19 PM IST

पीएम श्री योजना के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेचड़ का बाग के विद्यार्थियों 160 बच्चों ने कृषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी का शैक्षणिक भ्रमण किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ओपी पुंडीर और एसएमसी अध्यक्ष लेखराज अत्रि ने बताया कि इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि, बागवानी और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। साथ ही उपयोगी जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने पौधों की नई किस्मों, फलों की उन्नत खेती के तरीकों और जैविक खेती के महत्व के बारे में जाना। यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें