फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nahan News: स्कूली विद्यार्थियों ने सीखे अभिनय के गुर, तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

Ankesh Dogra Updated Mon, 10 Aug 2026 12:09 PM IST

नाहन में स्टेपको के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को अभिनय की बारीकियां सिखाने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया गया। स्टेपको से आए रंगकर्मी अनीश सैनी ने विद्यार्थियों को अभिनय की मूलभूत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बच्चों को संवाद अदायगी, आवाज और वॉइस मॉड्यूलेशन, बॉडी लैंग्वेज, भाव-भंगिमा तथा मंच प्रस्तुति से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को अभिनय की व्यावहारिक बारीकियों से भी अवगत करवाया गया। इसके साथ ही मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति को प्रभावी बनाने के लिए अभ्यास करवाया गया। तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को अभिनय के क्षेत्र में अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें