फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: एमसी कॉम्पलेक्स में अवैध पार्किंग पर पुलिस का एक्शन, वाहन हटाने को लेकर कर्मचारियों से नोकझोंक

Ankesh Dogra Updated Tue, 21 Jul 2026 11:50 AM IST

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट स्थित एमसी कॉम्पलेक्स में मंगलवार को अवैध पार्किंग हटाने की कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस और कर्मचारियों के बीच हल्की नोकझोंक हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने कॉम्पलेक्स के मुख्य मार्ग पर खड़े दोपहिया वाहनों को हटवाया, जिससे कुछ कर्मचारियों ने आपत्ति जताई। कर्मचारियों का कहना था कि यह रास्ता एमसी कॉम्पलेक्स की निजी संपत्ति का हिस्सा है, इसलिए यहां वाहनों के संबंध में कार्रवाई करने का अधिकार पुलिस के पास नहीं है। वहीं यातायात पुलिस का कहना था कि कॉम्पलेक्स में कई सरकारी और महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित होते हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। मुख्य रास्ते पर वाहन खड़े होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर बहस होती रही। हालांकि बाद में पुलिस ने नियमों का पालन करने और भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपने वाहन वहां से हटा लिए। कर्मचारियों ने इस कार्रवाई पर असहमति जताते हुए कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे और समाधान की मांग करेंगे। दूसरी ओर, ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक आवागमन में बाधा बनने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें