फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: संविधान की प्रस्तावना को दोहराकर राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता जताई

Krishan Singh Updated Thu, 27 Nov 2025 11:59 AM IST

डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एनएसएस इकाई ने राजनीतिक विज्ञान विभाग और लोक प्रशासन विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया। इसमें 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला समन्वयक एनएसएस डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने किया। इसके बाद सभी ने संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से दोहराते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। छात्रा संगीता ने प्रस्तावना का स्पष्ट एवं प्रभावशाली वाचन किया, जिसके बाद सभी ने एक स्वर में शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान छात्राएं शीतल व अंजली, स्वयंसेवी मनीषा व मिनाक्षी ने संविधान विषय पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत किए। इसके बाद सत्यम ने संविधान पर आधारित अपनी स्व-रचित प्रेरक कविता सुनाई, वहीं नीलक्शी ने संविधान पर आधारित स्व-निर्मित रील प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में संविधान पर तैयार एक जानकारीपूर्ण डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे छात्रों ने बेहद सराहा। लोक प्रशासन विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सरिता बंसल ने मुख्य वक्ता के रूप में संविधान की विशेषताओं, नागरिक अधिकारों और राष्ट्रीय पहचान के संरक्षण में इसकी भूमिका पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। वहीं द्वितीय मुख्य वक्ता डॉ. वीना तोमर ने संविधान की प्रासंगिकता को वैदिक परंपरा से जोड़ते हुए वैश्विक संदर्भ में भारतीय संविधान की उत्कृष्टता को रेखांकित किया। राजनीतिक विज्ञान विभाग की प्रो. दिव्या भाटिया ने भारतीय संविधान की संरचना एवं वर्तमान समय में इसकी महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें