फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: राष्ट्रीय संविधान दिवस पर मलगांव स्कूल में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं

Krishan Singh Updated Wed, 26 Nov 2025 04:57 PM IST

राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में राष्ट्रीय संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के नॉन मेडिकल अध्यापक आशीष शर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में प्रेरणादायक संबोधन दिया तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अध्यापिका शालू परमार ने कहा कि हमारा संविधान हमें एकजुट करने वाला दस्तावेज है। यह हमें अधिकार देता है और कर्तव्यों का बोध भी कराता है। इसके साथ विद्यालय में संविधान विषय पर पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग आदि गतिविधि का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें