फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पांवटा साहिब में छठ पूजा के दौरान नहाते हुए यमुना नदी में डूबा प्रवासी युवक

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में छठ पूजा के दौरान 18 वर्षीय प्रवासी युवक मनीष कुमार नदी में डूब गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है। तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार मनीष कुमार पुत्र उदय शर्मा निवासी गांव हरसी मंगनवा जिला सरसा बिहार छठ पूजा के लिए अपने दो दोस्तों के साथ यमुना नदी पर आया था। इसी दौरान नाहते हुए युवक यमुना नदी में डूब गया है। युवक की स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस टीम की ओर से तलाश की जा रही है जिसका अभी तक कुछ भी पता न चल पाया है। तलाश जारी है। मनीष कुमार महान कम्पनी रामपुरघाट में काम करता है और वहीं पर ही किराये के मकान में रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें