फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बांगरण-किशनकोट मार्ग पर तेज रफ्तार ओवरलोड ट्राला पलटा

Krishan Singh Updated Fri, 12 Dec 2025 11:45 AM IST

बांगरण-किशनकोट मार्ग पर एक तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्राला रात को चानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राला पलट कर सड़क के साथ बिजली की थ्री फेस लाइन के खंभे में अटक गया। ट्राले में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गाड़ी के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। वाहन पुरूवाला की ओर से एनएच-707 होते हुए पांवटा की दिशा में जा रहा था। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर कोई पैदल राहगीर मौजूद नहीं था और न ही बिजली की गुजरती थ्री फेस लाइन टूटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग पर ट्रालों की एंट्री की मनाही के बावजूद रात भर खनन सामग्री से लदे भारी वाहन बेखौफ दौड़ते हैं। स्थानीय ग्रामीण अनिल चौधरी, संजय चौधरी, सुमेर चंद, गुरदेव सिंह, हरजीत, अशोक, धर्म सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इस मार्ग पर ट्रालों की आवाजाही रोकने का ठोस निर्णय नहीं लिया, तो पंचायत की ओर से गांव में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उधर, पुरूवाला थाना के प्रभारी राजेश पाल ने घटना की पुष्टि की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें