जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार को क्लस्टर प्रणाली लागू करने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। जबकि शिक्षा सचिव राकेश कंवर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जिला सिरमौर के सभी स्कूल मुखियाओं को क्लस्टर प्रणाली की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।