फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में वार्ड सिस्टर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बांटे प्रमाणपत्र

सुभाष चंद्र Updated Tue, 30 Jun 2026 06:13 PM IST

नाहन। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के स्कूल ऑफ नर्सिंग में तीन माह के वार्ड एडमिनिस्ट्रेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का समापन मंगलवार को हुआ। 30 अप्रैल से 30 जून तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाली वार्ड सिस्टर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या रेखा डोगरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्या संगीता ढिल्लो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ संयुक्त निदेशक कपिल तोमर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नवजोत, मैट्रन रेखा जोशी, लता, कमला और रिजवाना भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या रेखा डोगरा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य वार्ड सिस्टर्स की प्रशासनिक कार्यक्षमता, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता को और बेहतर बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाली सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यहां अर्जित ज्ञान और अनुभव का उपयोग कार्यस्थल पर बेहतर नर्सिंग सेवाएं प्रदान करने में किया जाएगा। समारोह में नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। वार्ड सिस्टर्स ने प्रशिक्षण अवधि के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इससे उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता में वृद्धि होगी। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर नीति, किरण, शिखा और उषा रानी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें