फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल बोले- हिमाचल की जनता त्रस्त सरकार मित्रों में मस्त

हिमाचल में सरकार द्वारा लोगों पर टैक्स का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है। जिसके चलते आम जनता त्रस्त है जबकि सरकार मित्रों में मस्त है। यह आप नाहन में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने लगाए। प्रदेश सरकार को घेरते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते कर्मचारी वर्ग परेशान है और यही वजह है कि एक के बाद एक कर्मचारी संगठन शिमला में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। बिंदल ने हैरानी जताते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख कर्मचारियों का वेतन समय पर देने को लेकर भी अपनी छाती ठोक रहे हैं। लेकिन यह तो एक नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 70 साल के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की बात को लेकर खुद को गौरवशाली नहीं बताया है। हालत यह हो गई है कि मुख्यमंत्री के लिए कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह देना भी एक उपलब्धि मानी जा रही है। प्रदेश में डेढ़ लाख सरकारी पदों को समाप्त करने का कीर्तिमान स्थापित किया गया है। जिससे युवाओं की नौकरियों पर हमला हुआ है। डेढ़ लाख पद समाप्त करने पर सरकार स्पष्टीकरण दे रही है कि जब जरूरत होगी तब पद सृजित कर लिए जाएंगे लेकिन यदि पद सृजित ही करने हैं तो उन्हें समाप्त क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है एक के बाद एक झूठ बोला जा रहा है। अब किसानों को दूध की गारंटी पूरा करने की बात कही जा रही है लेकिन दूध 100 रुपये लीटर लेने की गारंटी की गई थी जो की 45 रुपये भी नहीं बिक रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें