फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: दिवाली को लेकर प्रशासन सतर्क, रात 8 से 10 बजे तक चला सकेंगे पटाखे

अंकेश डोगरा Updated Sun, 19 Oct 2025 04:06 PM IST

दिवाली को लेकर रामपुर प्रशासन सतर्क हो गया है। दिवाली की रात को रामपुर, किन्नौर, निरमंड, आनी सहित आसपास के क्षेत्रों में 8 से 10 बजे तक ही लोग पटाखे चला सकेंगे। इसको लेकर किन्नौर और रामपुर प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। दिवाली के दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम का रामपुर डिपो भी दोपहर 3 बजे के बाद बसें नहीं चलाएगा। दिवाली के दिन ग्रामीण क्षेत्रों को चलने वाली सभी बसें 3 बजे से पहले ही चलाई जाएंगी। मंगलवार को विश्वकर्मा दिवस के दिन परिवहन निगम की बस सेवाएं पूर्व की भांति सुचारू रूप से चलाई जाएंगी। दिवाली पर्व को लेकर रामपुर बाजार रविवार को भी खुला रहा। शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले से आए लोगों ने दिन भर बाजार में खरीदारी की। शहर में लोगों की बढ़ती भीड़ के चलते व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं, हालांकि दिवाली के दिन भी बाजार में रौनक बनी रहेगी। चार जिलों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर दिवाली को लेकर पूरी तरह से सजा हुआ है। लोग पटाखों, आतिशबाजी, खील बताशे, बर्तन, विद्युत उपकरणों सहित अन्य सामान की खूब खरीदारी कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें