फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: उरनी में टूटा बेली ब्रिज, ओवरलोड डंपर समेत सतलुज में गिरा पुल

Ankesh Dogra Updated Tue, 23 Jun 2026 12:20 PM IST

जनजातीय जिला किन्नौर के भूस्खलन प्रभावित उरनी क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सतलुज नदी पर बना 190 फीट लंबा बेली ब्रिज अचानक टूटकर नदी में समा गया। हादसे के समय पुल पर रेत से लदा एक ओवरलोड डंपर गुजर रहा था, जो पुल के साथ नीचे जा गिरा। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उरनी ढांक में सतलुज नदी पर बने बेली ब्रिज से एक ओवरलोड डंपर गुजर रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ पुल भरभराकर टूट गया और डंपर समेत सतलुज नदी किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह बेली ब्रिज उरनी ढांक में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर लगातार होने वाले भूस्खलन के कारण वैकल्पिक मार्ग के रूप में वर्षों पहले बनाया गया था। पुल टूटने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर यातायात सामान्य बना हुआ है। शिमला, रामपुर, रिकांगपिओ, काजा और सांगला घाटी की ओर वाहनों की आवाजाही जारी है। एनएचएआई भावानगर के सहायक अभियंता उमेश लारजू ने बताया कि पुल पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित थी और इसके लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे। प्रारंभिक जांच में रेत से लदे ओवरलोड डंपर के कारण पुल टूटने की बात सामने आई है। इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें