फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: जेएसडब्ल्यू परियोजनाओं के मजदूरों का शक्ति प्रदर्शन, यूनियन की मान्यता की मांग हुई तेज

Ankesh Dogra Updated Sun, 28 Jun 2026 05:06 PM IST

जेएसडब्ल्यू की ओर से संचालित करच्छम-बांगतू (एक हजार मेगावाट) और बस्पा (300 मेगावाट) परियोजनाओं के मजदूर और कर्मचारियों ने आजाद मजदूर यूनियन के बैनर तले शक्ति प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूनियन की मान्यता की मांग को लेकर किया गया। यूनियन ने दावा किया है कि उसके पास मान्यता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त संख्या बल है। रविवार को छोलतू स्थित जेएसडब्ल्यू के खेल मैदान में सैकड़ों मजदूर और कर्मचारी एकत्र हुए। उन्होंने अपनी रणनीति तैयार की और कंपनी से मजदूरों के हक दिलाने की हुंकार भरी। आजाद मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जीवन नेगी ने कहा कि यूनियन का गठन मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आजाद मजदूर कर्मचारी यूनियन का किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। यूनियन केवल मजदूर और कर्मचारियों के हक के लिए लड़ेगा। आजाद मजदूर यूनियन की मुख्य मांग कंपनी प्रबंधन से अपनी मान्यता प्राप्त करना है। यूनियन का दावा है कि उसके पास मान्यता के लिए बहुमत से अधिक संख्या बल है। अध्यक्ष जीवन नेगी ने कहा कि उनका मकसद जेएसडब्ल्यू प्रबंधन के समक्ष मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ना है। यूनियन प्रबंधन से मजदूरों की जायज मांगें मनवाकर रहेगा। नेगी ने बताया कि आज आयोजित सम्मेलन में सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया। इससे यह स्पष्ट है कि जेएसडब्ल्यू की दोनों परियोजनाओं के अधिकतर मजदूर आजाद यूनियन के साथ हैं। यूनियन के अन्य नेताओं ने भी कहा कि यह एकजुटता मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए है। आजाद मजदूर यूनियन ने किसी भी राजनीतिक दल से संबंध होने से इन्कार किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें