फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में नए विद्यार्थियों के लिए 'दीक्षारम्भ' कार्यक्रम शुरू, सात दिन तक मिलेगी यूनिवर्सिटी जीवन की पूरी जानकारी

Ankesh Dogra Updated Sun, 02 Aug 2026 03:37 PM IST

स्कूल और कॉलेज से विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के उद्देश्य से सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने सात दिवसीय 'दीक्षारम्भ' कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल के तहत नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों और विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि इस कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, अनुसंधान गतिविधियों, पुस्तकालय सुविधाओं, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, छात्र सहायता सेवाओं तथा अनुशासन संबंधी नियमों से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों की भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का संस्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त मंच है। उनका विश्वास है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ज्ञान, चरित्र और सेवा भावना के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विश्वविद्यालय के नए वातावरण, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें