फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: मजदूरों की समस्याओं पर होगा मंथन, सीटू का जिला सम्मेलन शुरू

Krishan Singh Updated Sat, 04 Oct 2025 04:04 PM IST

भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) का 11वां जिला सम्मेलन शनिवार को मंडी के सौली खड्ड में शुरू हुआ। यह सम्मेलन दो दिन तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत सीटू का झंडा फहराने और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, रेहड़ी यूनियन के सुरेंद्र शर्मा, आंगनबाड़ी यूनियन की अर्चना, मिड-डे मील यूनियन की अहल्या देवी और एंबुलेंस यूनियन के सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने किया। उद्घाटन सत्र में प्रेम गौतम ने कहा अब रोजगार स्थायी न होकर कुछ घंटों के अनुबंधों में सीमित रह गया है। श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूरों का शोषण बढ़ाया जा रहा है। आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज किया है। मनरेगा, मिड डे मील, बाल विकास परियोजना और आशा वर्करों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई है। कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियों के लाखों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए गए हैं, जबकि मजदूरों और आम जनता को कोई राहत नहीं दी गई। राज्य सरकार पर प्रेम गौतम ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार भी केंद्र सरकार की नवउदारवादी आर्थिक नीतियों का अनुकरण कर रही है। प्रेम गौतम ने कहा कि प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों को कंपनी अब तक लागू नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र और राज्य सरकारों ने मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें