फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सियोगी में खुली त्रिशूल सैनिक कैंटीन, बाजार से सस्ते दामों पर मिलेगा सामान

अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Feb 2026 03:20 PM IST

पंडोह क्षेत्र के गांव सियोगी में फोरलेन के साथ त्रिशूल सैनिक कंटीन का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कैंटीन का उद्घाटन रिटायर्ड सूबेदार नरेश सिंह परमार ने अनाईशा के हाथों रिबन कटवाकर करवाया। नन्हीं अनाईशा द्वारा फीता काटे जाने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई और उपस्थित लोगों ने कैंटीन में प्रवेश कर खरीदारी भी की। कंटीन के संचालक रिटायर्ड सूबेदार नरेश सिंह परमार ने बताया कि आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने मंडी स्थित आर्मी कैंटीन में सेवाएं दी थीं। इसके पश्चात उन्होंने आर्मी मुख्यालय में अपनी कैंटीन खोलने के लिए आवेदन किया था। स्वीकृति और लाइसेंस प्राप्त होने के बाद विधिवत रूप से कंटीन का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कैंटीन में हर प्रकार का घरेलू सामान, राशन सामग्री व इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बाजार से सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे सियोग, पंडोह व आसपास के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सियोग और पंडोह क्षेत्र के अनेक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्रधानाचार्य एसडी शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कैंटीन के उद्घाटन पर बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधा खुलना क्षेत्रवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें