फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी पुलिस ने तीन आरोपियों को 22 ग्राम चिट्टा और 1 किलो से अधिक चरस के साथ दबोचा

Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 04:10 PM IST

नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत मंडी पुलिस ने पिछले 24 घंटों में चिट्टा और चरस के तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन युवकों को 22 ग्राम चिट्टा और एक किलो से अधिक चरस के साथ दबोचा है। मौजूदा वर्ष की बात करे तो जिला के विभिन्न थानों में अब तक एनडीपीएस के 81 मामले दर्ज हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में मंडी पुलिस की सदर थाना की टीम ने सौलीखड्ड स्थित होटल के एक कमरे से पंजाब के नाभा पटियाला निवासी हाकम सिंह से 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं चरस के दो अलग अलग मामलों में धनोटू पुलिस थाना की टीम ने 31 वर्षीय केनेथ डानियल को तरोट-सुंदरनगर मार्ग पर 299 ग्राम चरस व औट थाना की टीम ने 23 वर्षीय विक्की उर्फ महाकाल को औट टनल के पास 966 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी मंडी ने तीनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द न्यायलय में पेश कर रिमांड हासिल कर आगामी छानबीन की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ा गया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें