फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व जनसंपर्क विभाग ने चलाया जन जागरुकता कार्यक्रम

आपदा से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका पूर्व तैयारी है, यही संदेश लेकर मंडी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से समर्थ 2025 अभियान के तहत बल्ह क्षेत्र में जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के दूसरे दिन शनिवार मांडव्य कला मंच के लोक कलाकारों ने गागल और बग्गी पंचायतों में प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को आपदा के प्रति सजग और तैयार रहने का संदेश दिया। कलाकारों ने गीत, संगीत और लघु नाटकों के जरिए जागरूकता फैलाई। मंच के कलाकार ऋषिका, इशिका, मोनिका, कृतिका, स्नेहा, अंजलि, अश्वनी पंडित, रवि, नागेंद्र, आर्यन, राहुल और राम सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भूकंप के संवेदनशील जोन-5 में आता है, इसलिए जनता को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बग्गी के उपप्रधान दया राम, वार्ड सदस्य लक्ष्मी चंद, कार्यकारी प्रधानाचार्य देवकीनंदन ठाकुर, एनएसएस प्रभारी नरेंद्र रावत, नरेश ठाकुर, लीना वर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिलेराम नेगी, खेमचंद शास्त्री, अमन, शंभू शर्मा, और मुकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें