फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: बच्चों को जीवन कौशल के साथ नैतिक मूल्यों पर बांटा ज्ञान

सुभाष चंद्र Updated Tue, 14 Jul 2026 06:59 PM IST

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मंडी और युवा प्रभाग (ब्रह्माकुमारीज) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय लाइफ स्किल एजुकेशन कैंप का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह में एडिशनल एसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक बच्चे को एक-एक पौधा भेंट किया। एडिशनल एसपी अभिमन्यु वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए सकारात्मक सोच, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देने और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें