फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. विजय मेमोरियल स्कूल धर्मपुर में हुआ कार्यक्रम

Krishan Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 05:16 PM IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी बोर्डिंग स्कूल धर्मपुर में विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए धर्मपुर बाजार में भव्य जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पेड़ लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर धर्मपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। विद्यार्थियों ने पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन और हरियाली है जीवन की खुशहाली जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। बाजार में मौजूद लोगों ने भी विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में आरवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुनिधि दूसरे और वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के ज्ञान, प्रस्तुति शैली और विषय की समझ की सराहना की। इसके अतिरिक्त इंटर हाउस साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं पर्यावरण से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शांति हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अहिंसा हाउस दूसरे स्थान पर रहा। विद्यालय प्रबंधन प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें