फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुल्लू में सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Jul 2026 01:35 PM IST

समाजसेवी सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर कुल्लू जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी (माकपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से सोनम वांगचुक को जल्द रिहा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सोनम वांगचुक लंबे समय से सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, ऐसे में उनकी रिहाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को संबोधित एक मांग पत्र उपायुक्त कुल्लू को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वालों के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें