मनाली व आसपास के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण सड़कों की स्थिति वाहनों के आवागमन के लिए अनुकूल नहीं है। फिसलन एवं दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। पुलिस ने आम जनता व पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मीडिया के माध्यम से सभी से निवेदन किया जाता है कि अपने-अपने घरों या होटलों में ही रहकर बर्फबारी का आनंद लें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। यदि किसी आपात स्थिति में यात्रा करना अत्यंत आवश्यक हो, तो केवलफोर-बाई फोर वाहनों का ही इस्तेमाल करें तथा अत्यधिक सावधानी बरतें। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन से सहयोग की अपील की जाती है।