जिला परिषद के बरशैणी वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुशील कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने उपमंडल अधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह, नरोत्तम सिंह ठाकुर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सुशील कुमार ने इस अवसर पर बरशैणी वार्ड की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनता से समर्थन देने की अपील भी की।