फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी हुई जग-जाहिर

अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 Jan 2026 03:03 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कुल्लू में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शामिल होकर कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी जग-जाहिर हो गई है। जबकि हमने पहले ही कहा था कि कांग्रेस धड़ों में बंटी हुई है। सरकार के एक मंत्री की टिप्पणी के बाद कांग्रेस के भीतर की सारी खेमेबाजी सबके सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच में कोई तालमेल रही है। इस सरकार के मंत्री तो एक दूसरे के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर टिप्पणी करना भी कोई स्वस्थ्य राजनीतिक परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने को लेकर हो-हल्ला कर रही है और एक विरोधी अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तो सिर्फ योजना का ही नाम बदला है लेकिन प्रदेश सरकार ने तो हमारी चलाई योजनाओं को ही बंद कर दिया है। हिमकेयर योजना का क्या हाल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया है यह किसी से छिपा नहीं है। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक बंजार विधानसभा क्षेत्र सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद सहित प्रदेश, जिला और मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें