फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: अस्पताल प्रकरण को लेकर 3 अगस्त को फिर होगा धरना, बंटी सराजी ने न्यायिक जांच पर उठाए सवाल

Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Jul 2026 04:12 PM IST

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले को लेकर आंदोलन एक बार फिर तेज होने जा रहा है। समाजसेवी बंटी सराजी ने मंगलवार को एडीएम कुल्लू से मुलाकात के बाद 3 अगस्त को दोबारा धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया। उन्होंने मामले में हुई न्यायिक जांच पर भी सवाल उठाते हुए जांच प्रक्रिया पर असंतोष जताया। बंटी सराजी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से की गई जांच और न्यायिक जांच की रिपोर्ट में कई बिंदुओं पर अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच से संबंधित तिथियों में भी गड़बड़ी दर्ज की गई है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य सरकार या संबंधित मंत्री की ओर से भी इस मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस दौरान मृतका मंजू शर्मा के पति ने भी आंदोलन को तेज करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे 3 अगस्त से आमरण अनशन शुरू करेंगे। आंदोलनकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें