जिले में पंचायत चुनाव के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही है। चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने का जिम्मा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों पर रहेगा। निगम की 57 बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए बुक किया गया है। ऐसे में जिले के अधिकतर ग्रामीण रूट प्रभावित रहेंगे। बसों का संचालन समय-सारिणी के अनुसार न होने के कारण सवारियों को दिक्कतों का सामना आवाजाही में करना पड़ेगा।