रामशिला में चल रहे गणेश उत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। गणपति बप्पा मोरेया के जयकारों से गणपति विसर्जन रामशिला के समीप ब्यास नदी में किया गया। इससे पहले भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभा यात्रा में खूब गुलाल उड़ा। नाचते-गाते हुए काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं में इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। भक्तों ने गणेश भगवान से अगले बरस जल्दी आने का आग्रह किया। वहीं भुंतर में भी गणपति का विसर्जन धूमधाम से किया गया।