फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देव आस्था, लाहौल में हालडा उत्सव की धूम, मशालें जलाकर भगाईं बुरी शक्तियां

जनजातीय क्षेत्र लाहौल में इन दिनों हालडा उत्सव की धूम मची हुई है। मंगलवार रात तिनन घाटी सर्द रात्रि में मशालों के उजाले से चमक उठी। खंगसर और गोंधला पंचायत के शूलिंग से लेकर रैलिंग, जागला, मूर्तिचा, सक्कर, नुक्कर, अकोलथंग, थोरंग, दालंग, यांगला सहित शेलटू तक हालडा धूमधाम से मनाया गया। रात्रि के समय ग्रामीण लकड़ी के मशालों को लेकर अपने-अपने गांव के चबूतरे तक मशाल जलाकर और हलडो-हलडो बोलते हुए एकत्रित हुए। पौराणिक मान्यता के अनुसार एक साथ मिलकर मशालों की रोशनी के साथ देवताओं को याद किया और नृत्य भी किया। मशालों की रोशनी से बुरी आत्माओं को भगाया गया। इसके बाद सबने विदाई ली और अपने घरों में कुसिल के लिए बंद हो गए। गुरुवार को सभी घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देंगे। इससे पहले हर गांव में एकत्रित होकर लोगों ने देवी देवताओं की पूजा-अर्चना की। हालडा उत्सव को लेकर लोगों ने एक सप्ताह पहले ही तैयारी कर ली थी। हालडा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें