कुल्लू जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों आनी, बंजार, जरी, नग्गर, निरमंड और कुल्लू शहर में शून्य से पांच वर्ष से कम आयु के कुल 30,183 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कुल्लू अस्पताल में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बच्चों को दो बूंद पोलियो की पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।