आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे योग जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को ट्रिनिटी स्कूल मौहल में विद्यार्थियों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सामान्य अभ्यास के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं सरकारी एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर सुंदर ठाकुर ने योग प्रोटोकॉल के अनुरूप बच्चों को विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया।