सोमवार को भाजपा मनाली मंडल ने मालरोड में तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया। मालरोड में जोरदार आतिशबाजी करने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड में मिली जीत से तय हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।