फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: कांगड़ा शहर से लेकर मटौर तक टारिंग शुरू, लोगों ने कई बार उठाया था मामला

एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोंगरा ने गुरुवार को आखिर कांगड़ा शहर से लेकर घुरकडी तक मेन रोड की टारिंग का काम शुरू करवा दिया है। कांगड़ा बाइपास से लेकर बीरता, घुरकडी तक रोड पर टारिंग की जाएगी। लंबे समय से इस रोड की हालत बहुत खराब थी। लोगों ने कई बार माग भी रखी, लेकिन स्थानीय भाजपा विधायक ने इसे अनसुना कर दिया। बात मीडिया से होते हुए सोशल मीडिया के गलियारों तक पहुंच गई। सैकड़ों लोगों ने इसी बीच एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोगरा से गुहार लगाई। इस पर मोंगरा ने जोर-शोर से यह मामला हिमाचल की कांग्रेस सरकार के मुखिया सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उठाया। सीएम सुक्खू ने हजारों लोगों की भावनाओं को समझते हुए तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इसी के चलते अब काम शुरू हो गया है। मोंगरा ने इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें