फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शाहपुर में फोरलेन निर्माण में लगी पोकलेन मशीन पर गिरा मकान, ऑपरेटर ने भागकर बचाई जान

Krishan Singh Updated Sat, 20 Sep 2025 01:10 PM IST

कांगड़ा जिले के शाहपुर में शनिवार सुबह उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब फोरलेन निर्माण में लगी पोकलेन मशीन पर एक मकान गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के चलते इस घर को पहले ही खाली कर दिया गया था। शनिवार सुबह जब पोकलेन मशीन मकान के आसपास खुदाई कर रही थी तो मकान का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। पोकलेन मशीन के ड्राइवर ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दूसरी मशीन की मदद से काम में जुटी पोकलेन पर गिरे मलबे को हटाया गया। इसके साथ अन्य घरों को भी इससे खतरा बन गया है। बता दें, पिछले दो साल से पठानकोट-मंडी नेशनल फोरलेन का काम चला हुआ है। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र के 17 किलोमीटर एरिया में फोरलेन का काम हो रहा है, लेकिन बारिश में फोरलेन के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में फोरलेन निर्माण के कारण काफी लोगों के घरों में पानी घुसने की शिकायत लगातार आ रही थी। इससे दो सप्ताह पहले शाहपुर बाजार में भी फोरलेन निर्माण के चलते एक घर के नजदीक खुदाई की गई थी, लेकिन यहां समय पर नाली को भर दिया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें