फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शीत सत्र की पहली बैठक से पहले तपोवन विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा विधायक

Krishan Singh Updated Tue, 19 Dec 2023 11:39 AM IST

हिमाचल विधानसभा के पांच दिवसीय शीत सत्र में सदन की पहली बैठक से पहले ही भाजपा विधायकों तपोवन विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायकों ने कांग्रेस सरकार की गारंटियों को लेकर खूब नारेबाजी की। विधायकों ने सूक्खू भाई-सुक्खू भाई, दस गारंटियां किथे पाई...नारे लगाए। भाजपा विधायकों ने फ्लेक्स, बैनर को एप्रन की तरह गले में पहन कर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटियां देकर लोगों को ठगा है। अभी तक ओपीएस भी लागू नहीं हो पाई। महिलाओं को 15-1500 रुपये, 300 यूनिट फ्री बिजली, गोबर और दूध खरीदने व पहली ही कैबिनेट में एक लाख नौकरी देने की गारंटियां एक साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। जयराम ने कहा कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा।  सुक्खू सरकार ने 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन लिया है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें