ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के अंतर्गत डिडवीं गांव में मंगलवार देर रात ईमारती पेड़ पर आसमान की बिजली गिरने की घटना सामने आई है।बिजली गिरने से पेड़ टूटकर खेतों में जा गिरा। ईमारती लकड़ी वाले पेड़ को स्थानीय भाषा में (तुणी)कहा जाता है। पेड़ के गिरने से परिवार को 10 से15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पेड़ मालिक महिला मंडल डिडवीं की प्रधान सुमना देवी ने कहा कि वर्षों पूर्व उन्होंने खेतों में पेड़ को लगाया था लेकिन आसमान से बिजली गिरने के कारण पेड़ पूरी तरह से टूट गया है। गनीमत यह रही की आस पास कोई घर नहीं है अन्यथा जान माल का अधिक नुकसान हो सकता था।