फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: विधायक ने किया निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने मंगलवार को डोली में निर्माणाधीन नए बस अड्डे स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक कहा कि इसके निर्माण से न केवल स्थानीय व्यापार और व्यवसाय को नई गति मिलेगी। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और लंबे समय से लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। विधायक ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण को तेजी से पूरा किया जाएगा और आगामी राष्ट्रीय होली मेले तक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नए बस अड्डे का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें