हमीरपुर में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने की है। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उपभोक्ता संरक्षण के जिला प्रधान परशोत्तम कालिया सहित जिला संरक्षण के कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान ( उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया है। परशोत्तम कालिया ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण दिवस 24 दिसंबर 1985 को मान्यता मिली थी। जिसके तहत इस दिन को राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि हमीरपुर में उपभोक्ता संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए समय पर सरकार भी उचित कदम उठती है ताकि उपभोक्ता बेहतरीन सामान खरीद सकें।