फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बड़सर स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन

Krishan Singh Updated Fri, 20 Sep 2024 12:13 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य सरला ठाकुर ने की। जबकि एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को नशे के बढ़ते प्रचलन और इसके दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशे के साथ साइबर अपराध भी बहुत बड़ी चुनौती है जिसके लिए हमारा जागरूक होना अति आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव और खेलकूद गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एसडीपीओ से विभिन्न विभिन्न प्रश्न किए, जिस पर एसडीपीओ ने उन्हें विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें