फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में अशुद्ध पानी पीने से 20 से अधिक विद्यार्थी बीमार

Krishan Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 04:58 PM IST

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बडू हमीरपुर में अशुद्ध पानी पीने से 20 से अधिक विद्यार्थी बीमार हो गए। कई विद्यार्थियों में पीलिया, उल्टियां सहित अन्य लक्षण पाए गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि कॉलेज परिसर में स्थित पानी की टंकियों की नियमित व वैज्ञानिक तरीके से सफाई नहीं की गई। विभाग संयोजक भवानी सिंह ठाकुर ने बताया कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने बताया कि प्रभावित विद्यार्थियों में से एक छात्र की हालत अत्यंत गंभीर हो गई। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे पीजीआई रेफर करना पड़ा। कॉलेज प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में संवेदनशीलता और तत्परता का अभाव देखने को मिला। उन्होंने माकी है कि उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच तत्काल प्रभाव से करवाई जाए। जल स्रोतों, टंकियों एवं सीवरेज व्यवस्था का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जाए और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें