अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने चबूतरा में आपदा पीड़ित परिवारों को राशन व अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं दीं। एबीवीपी इकाई सचिव तुषार ने बताया कि समाज के लोगों से प्रभावित परिवारों के लिए सहयोग का आह्वान किया था। जनमानस ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। कई घरों से लोग स्वयं आगे आए और राशन, कपड़े, आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई। विद्यार्थी परिषद के इस प्रयास को समाज ने भी खुले दिल से सराहा। वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं ने छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।